रॉयल क्लब ने 75 प्रतिभाओं का किया सम्मान

भवानीमंडी । ग्राम बिसतुनिया के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में रविवार को लायंस क्लब रायल के तत्वावधान में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 75 छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।क्लब सदस्य लायन अख्तर अली ने बताया कि क्लब अध्यक्ष एमजेएफ कालूलाल सालेचा ने अपने पिता की पुण्य स्मृति में कार्यक्रम आयोजित कराया। इसमें कक्षा पांचवीं, आठवीं, दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं में उच्च अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए सरपंच मदन सिंह राठौड़ एवं कालूलाल सालेचा ने विद्यार्थियों को अच्छी शिक्षा ग्रहण कर माता-पिता एवं गांव का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों में प्रतिभा की कमी नहीं है, आवश्यकता केवल सही मार्गदर्शन और प्रोत्साहन की है। कार्यक्रम में पूर्व उपसरपंच नारायण सिंह, गोशाला सदस्य शंकर सिंह, विनय कुमार सालेचा, गोपाल सिंह, एचएमसी अध्यक्ष नारायण सिंह, अभय कुमार चौरड़िया, विद्यालय स्टाफ एवं कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post