भवानीमंडी । पुलिस ने प्लॉट पर कब्जा करने और 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में हिस्ट्रीशीटर रामलाल उर्फ बल्लू गुर्जर को गिरफ्तार किया है। आरोपी भवानीमंडी थाने का हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस के अनुसार 21 मई 2026 को एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी मां के कब्जे वाले प्लॉट पर आरोपी ने जबरन पत्थर डाल दिए। विरोध करने पर पत्थर हटाने के बदले 10 लाख रुपये की मांग की और जान से मारने की धमकी दी। मामले में सुनेल थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी रामलाल उर्फ बल्लू (40) निवासी सलोतिया रोड, सुनेल हाल निवासी भट्ट साहब कॉलोनी, भवानीमंडी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी बताया गया है। उस पर पहले से कई मामले दर्ज हैं।कार्रवाई में थानाधिकारी विष्णुसिंह, एएसआई सत्यनारायण तथा पुलिस टीम के अन्य जवान शामिल रहे।
प्लॉट पर कब्जा कर रंगदारी मांगने वाला हिस्ट्रीशीटर रामलाल उर्फ बल्लू गिरफ्तार
Atulya Bharat News
-
0

Post a Comment