भवानीमंडी | दवाओं की ऑनलाइन बिक्री और बड़ी कंपनियों से प्रतिस्पर्धा के विरोध में देशभर के 15 लाख से अधिक मेडिकल स्टोर बुधवार को बंद रहे। ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) ने इस राष्ट्रव्यापी बंद का ऐलान किया था।
इसी बंद के चलते भवानीमंडी के सरकारी अस्पताल के बाहर स्थित दवा दुकानें भी बंद रहीं। इससे इलाज के लिए आए मरीजों के परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई मरीज के परिवार दवाई न मिलने के कारण मेडिकल स्टोर के बाहर इंतजार करते देखे गए।
हालांकि, इस बंद के दौरान अस्पतालों से जुड़े मेडिकल स्टोर खुले रखे गए, ताकि आपातकालीन दवाओं की आपूर्ति में कोई बाधा न आए। वहीं, मेडिकल एसोसिएशन ने अपनी मांगों को लेकर एसडीएम को एक ज्ञापन भी सौंपा।
Post a Comment