भवानीमंडी । आज संत कबीर एजुकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा नगर में पक्षियों के पानी पीने के लिए परिंडे लगाए गए।संत कबीर एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष दिलीप मेहर ने बताया कि इस भयंकर गर्मी में पक्षियों के पानी पीने के लिए सोसाइटी द्वारा जगह- जगह परिंडे लगाए जायेगे। इस अवसर पर मेहर समाज के जिलाध्यक्ष चेतराज गेहलोत, वरिष्ठ समाज सेवी कालूराम मैनेजर, सोसाइटी उपाध्यक्ष विनय प्रकाश, जिला पर्यावरण संरक्षण प्रभारी मोहित पटेल, जिला संयोजक हेमन्त कुमार, सोसाइटी सदस्य प्रभुलाल मेहर, देवीलाल मेहर, रमेश लाल मेहर अध्यापक, दिनेश कुमार मेहर, ताराचंद मेहर, दिलीप मेहर, पवन कुमार, पवन मेहर आदि उपस्थित रहे।
संत कबीर एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा पक्षियों के लिए परिंडे लगाए
Atulya Bharat News
-
0

Post a Comment