जर्जर केबल से फुंके फ्रिज-कूलर, ग्रामीणों में आक्रोश, लाइनमैन पर लापरवाही का आरोप, बिजली कार्यालय पहुंचकर दिया ज्ञापन

ताल । आक्या कलां गांव में विद्युत वितरण कंपनी की लापरवाही से ग्रामीणों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। गांव की नई आबादी क्षेत्र में ट्रांसफार्मर से जुड़ी विद्युत सप्लाई केबल पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने के बावजूद समय पर बदलाव नहीं किए जाने से आए दिन लाइन फाल्ट हो रहे हैं। इससे कई घरों के फ्रिज, कूलर, पंखे, आरओ और मोटर पंप जलकर खराब हो गए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षतिग्रस्त केबल की सूचना कई बार लाइनमैन मजबूत सिंह को दी गई, लेकिन हर बार अस्थायी मरम्मत कर काम चलाया गया। पिछले एक माह में आधा दर्जन से अधिक उपभोक्ताओं को हजारों रुपए का नुकसान उठाना पड़ा है। समस्या से परेशान ग्रामीण सोमवार को बिजली कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि भविष्य में यदि किसी प्रकार की जनहानि या बड़ा हादसा होता है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की होगी। मामले में सुपरवाइजर श्री त्यागी ने दो दिन में केबल बदलने और समस्या के स्थायी समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि मुकेश पाटीदार, संतोष प्रजापत, मनोहर श्रीवास्तव, कैलाश खारिवाल, दिनेश परमार, गोपाल सिंह आंजना, श्रवण कुमार निगम आंजना, विजय प्रजापत, कमलेश लोहार सहित दो दर्जन से अधिक ग्रामीण मौजूद रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post