राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, संचार क्रांति के जनक के रूप में किया याद

भवानीमंडी । ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव चौहान की 35वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने दो मिनट का मौन रखकर और राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। आयोजन ब्लॉक कांग्रेस संगठन मंत्री कालूलाल सालेचा के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान वक्ताओं ने राजीव गांधी के जीवन और उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें युवाओं का प्रेरणास्रोत बताया। संगठन मंत्री कालूलाल सालेचा एवं सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष आनंद काला ने कहा कि राजीव गांधी कम उम्र में देश के प्रधानमंत्री बने और उन्होंने आधुनिक भारत की नींव मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वक्ताओं ने उन्हें संचार क्रांति का जनक बताते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में तकनीक और दूरसंचार के क्षेत्र में बड़े बदलाव हुए, जिसका लाभ आज देश को मिल रहा है। सभा में सेवादल प्रदेश सचिव अख्तर अली, पूर्व पार्षद हकीम खान, मदरसा बोर्ड चेयरमैन मोहम्मद सलीम खान, नगर प्रवक्ता मान सिंह जुझारू, वरिष्ठ कांग्रेस नेता कैलाश भारती, गोपाल जजावरा, अरुण तंवर, पीरूलाल मेघवाल, राकेश चांवला, प्रबल जैन, कुशाल सोलंकी, रईस मंसूरी, शीतल जैन सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post