एनक्यूएएस निरीक्षण की तैयारियां तेज, जिला क्वालिटी सेल टीम ने किया सीएचसी चौमहला का निरीक्षण

चौमहला । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन कार्यक्रम (एनक्यूएएस) के तहत तैयारियां तेज हो गई हैं। गुरुवार को जिला क्वालिटी सेल की टीम ने अस्पताल पहुंचकर विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकुमार वाघेला ने बताया कि 29 और 30 मई को नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड्स (NQAS) टीम द्वारा सीएचसी चौमहला का निरीक्षण किया जाएगा। इसी को लेकर पूर्व तैयारियों का जायजा लेने जिला क्वालिटी सेल टीम अस्पताल पहुंची। उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं जिला क्वालिटी सेल प्रभारी डॉ. अरविंद कुमार नागर के नेतृत्व में टीम ने अस्पताल में निशुल्क दवा योजना, निशुल्क जांच योजना, आईपीडी, ओपीडी, डेंटल रूम, लेबर रूम, एक्सरे रूम, वेटिंग रूम, इंजेक्शन रूम, इमरजेंसी रूम, स्टोर, फायर सेफ्टी तथा गार्डन सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए स्टाफ को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही विभागवार बैठक लेकर गुणवत्ता मानकों के अनुरूप कार्य करने पर जोर दिया गया। इस दौरान जिला क्वालिटी सेल के महेश कुमार कलाल, अन्नूश्री शर्मा, विजय शर्मा और हरीश सहित चिकित्सा संस्थान का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post