सातलखेड़ी । रामगंजमंडी के सातलखेड़ी कस्बे में गुरुवार को 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर बिजली विभाग के प्रति नाराजगी व्यक्त की।
छत पर तिरपाल देखने गया था
जानकारी के मुताबिक, सातलखेड़ी निवासी सुमित प्रजापति (21) पुत्र मुकेश प्रजापति अपनी दुकान की छत पर लगी तिरपाल देखने गया था। इसी दौरान वह पास से गुजर रही 11 केवी विद्युत लाइन के संपर्क में आ गया और करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गया।
गंभीर हालत में झालावाड़ रेफर
घटना के तुरंत बाद, परिजन और स्थानीय लोग सुमित को अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद, चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे झालावाड़ रेफर कर दिया।
बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप
हादसे की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। उन्होंने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने आबादी क्षेत्र से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को हटाने और पीड़ित परिवार को उचित सहायता प्रदान करने की मांग की।
सूचना मिलने पर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से समझाइश कर यातायात बहाल करने का प्रयास किया।
Post a Comment