तेज आंधी में उखड़ा भवानीमंडी स्टेशन का एलईडी नाम बोर्ड, 20 दिन बाद भी नहीं हुई मरम्मत

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हो रहे सौंदर्यीकरण पर बदइंतजामी का दाग, प्रवेश द्वार पर आधा गायब दिख रहा 'भवानीमंडी'

भवानीमंडी । भवानीमंडी रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य के तहत मुख्य प्रवेश द्वार पर लगाया गया एलईडी "भवानीमंडी" टाइटल बोर्ड तेज आंधी में उखड़ने के करीब 20 दिन बाद भी ठीक नहीं किया गया है। बोर्ड का हिंदी में लिखा "भवानीमंडी" नाम लगभग पूरी तरह गायब हो चुका है, जिससे स्टेशन की पहचान और सौंदर्य दोनों प्रभावित हो रहे हैं। एक ओर रेलवे अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशन के आधुनिकीकरण और सौंदर्यीकरण पर करोड़ों रुपये खर्च कर रहा है, वहीं दूसरी ओर मुख्य प्रवेश द्वार के ठीक ऊपर लगा क्षतिग्रस्त एलईडी बोर्ड रेलवे की लापरवाही की तस्वीर पेश कर रहा है।स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों का कहना है कि प्रवेश द्वार पर लगा यह बोर्ड स्टेशन की पहचान होता है। इसके क्षतिग्रस्त होने के बाद भी लंबे समय तक मरम्मत नहीं होना संबंधित अधिकारियों की उदासीनता को दर्शाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते बोर्ड की मरम्मत कर दी जाती तो स्टेशन की सुंदरता पर इस तरह का दाग नहीं लगता। नागरिकों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि क्षतिग्रस्त एलईडी नाम बोर्ड को जल्द से जल्द दुरुस्त कराया जाए, ताकि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित हो रहे भवानीमंडी रेलवे स्टेशन की सुंदर छवि बनी रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post