भैसोदा नप उपाध्यक्ष अर्जुन शर्मा ने बच्चों को पिलाई पोलियो की दवा

भैसोदा । पल्स पोलियो महाअभियान के तहत रविवार को भैसोदा में 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का अभियान शुरू किया गया। महाअभियान की शुरुआत बूथ क्रमांक-2 से हुई, जहां नगर परिषद उपाध्यक्ष अर्जुन शर्मा ने बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर शुरुवात की। इस दौरान अभिभावकों से अपील की गई कि वे अपने पांच वर्ष से कम आयु के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं, ताकि उन्हें पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके। आशा कार्यकर्ता रानी बानो एवं ललिता नाथ ने बताया कि बूथ क्रमांक-2 पर कुल 110 बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाई गई। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत छूटे हुए बच्चों तक भी स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंचकर उन्हें पोलियो की खुराक पिलाएगी। अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, आशा कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे। स्वास्थ्य विभाग ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अभियान में सहयोग करें और अपने बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post