कांग्रेस ने जिला संघटन महासचिव सुदीप सालेचा सहित नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया सम्मान

भवानीमंडी । नगर कांग्रेस कार्यालय में ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत एवं सम्मान किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान व्यापार प्रकोष्ठ में सुदीप सालेचा को संगठन महासचिव, नरेंद्र जैन एवं प्रबल जैन को जिला उपाध्यक्ष, अंकित जैन को जिला सचिव, कपिल भराड़िया को जिला महासचिव, ज्योति प्रकाश दुआ को नगर अध्यक्ष, शीतल जैन को ब्लॉक अध्यक्ष, रितेश गांग को जिला सचिव, राजेश गर्ग को जिला सचिव तथा पंकज माहेश्वरी को जिला महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ में बालमुकुंद को भवानीमंडी ब्लॉक अध्यक्ष एवं रमेशचंद्र पायरा को नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रोड़ सिंह परमार, विधानसभा प्रत्याशी चेतराज गहलोत एवं नगर कांग्रेस अध्यक्ष विनय आसतौलिया ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समर्पण से ही संभव है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ संगठन के हित में कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक स्नेहलता आर्य, पीसीसी सदस्य राजेश करावन, संगठन मंत्री कालूलाल सालेचा, लोकेश गुप्ता, अर्जुनसिंह मालखेड़ा, कैलाश जैन, मदन सिंह, कमल सिंह, भैरूलाल चौधरी, उपाध्यक्ष गंगाराम सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस सेवादल के सचिव अख्तर अली ने दी।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post