भैसोदामंडी । भैसोदा में कन्या प्राइमरी स्कूल की बालिकाओं के मिड डे मिल के लिए घटिया किस्म के गेहूं पिसवाने और सरकार से मिले गेहूं का गबन करने का मामला सामने आया है। खुलासा खुद आटा चक्की संचालक ने किया। उसके बाद मोहल्लेवासियों की भीड़ जमा हो गई और मिड डे मिल की समूह अध्यक्ष को खूब खरी खोटी सुनाई।
आटा चक्की वाले ने लोगो से कहा कि ये महिला स्कूल के बच्चों के लिए बनने वाले भोजन के अनाज को हमारे यहां पिसवाती है। ऐसे ही और भी कई स्कूलों के गेहूं पीसने आते है। पर यह गेहूं इतने घटिया किस्म के है कि अगर कल से बच्चो को कुछ हो जाये तो मैं ना फंस जाऊं। इसीलिए मैंने मोहल्लेवालों को इसके बारे में बताया। वही महिला ने भी आगे से ऐसा नही करने की बात कही। मौके पर नप उपाध्यक्ष अर्जून शर्मा सहित कई मोहल्लेवासी जमा हो गए औऱ महिला की शिकायत करने की बात कहने लगे।
पार्वती बाई का नवीन नामक समूह स्कूल के लिए खाना बनाता है। तबियत खराब होने के कारण मैं तो तीन दिन से छुट्टी पर हूं।
उषा उपाध्याय, प्रधानाध्यापक


Post a Comment