भवानीमंडी । कोटा के होटल जौहरी में आयोजित लायंस क्लब की रीजनल पीएसटी स्कूलिंग में भवानीमंडी लायंस क्लब रॉयल की ओर से क्लब अध्यक्ष नरेंद्र जैन ने भाग लिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर निशांत जैन, पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर तोषनीवाल, रीजन चेयरमैन ए.के. गुप्ता एवं जोन चेयरमैन कालूलाल सालेचा सहित वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। फैकल्टी ने आगामी सत्र में लायंस क्लब द्वारा किए जाने वाले सेवा कार्यों, क्लब के उद्देश्य, नियम एवं उपनियमों सहित संगठन के संचालन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के समापन पर विभिन्न क्लबों के अध्यक्षों एवं सचिवों को प्रशिक्षण पूर्ण करने पर प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर भवानीमंडी लायंस क्लब रॉयल को भी प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
लायंस क्लब की रीजनल पीएसटी स्कूलिंग में भवानीमंडी क्लब की सहभागिता, अध्यक्ष नरेंद्र जैन हुए सम्मानित
Atulya Bharat News
-
0

Post a Comment