भवानीमंडी । भीषण गर्मी के बीच रेलवे यात्रियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को भवानीमंडी रेलवे स्टेशन पर जल सेवा दल की ओर से 221 लीटर ठंडी एवं मसालेदार छाछ का वितरण किया गया। इस सेवा कार्य में पचपहाड़ तहसीलदार और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। जल सेवा दल के सह-संचालक गिरधर गोपाल शर्मा ने बताया कि पचपहाड़ तहसीलदार अब्दुल हफीज और नायब तहसीलदार मदनलाल वर्मा ने मीडिया के माध्यम से जल सेवा दल द्वारा गर्मियों में यात्रियों को निरंतर निशुल्क जल सेवाएं प्रदान किए जाने की खबर देखी थी। इसके बाद उन्होंने रविवार के अवकाश दिवस पर स्वयं अपने सहयोगियों के साथ रेलवे स्टेशन पहुंचकर यात्रियों को छाछ वितरित की। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य केवल यात्रियों को गर्मी से राहत पहुंचाना ही नहीं, बल्कि समाज को सेवा और मानवता का संदेश देना भी है। इस अवसर पर अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी अर्पित जैन, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दामोदर शर्मा, तहसील कानूनगो ललित कुमार शर्मा, सुनील कुमार, हेमंत प्रजापति, बालमुकुंद वर्मा, बालमुकुंद नागर, अंबिकेश, किरण मालवीय एवं पटवारी प्रियंका नरेश सहित अनेक अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जल सेवा दल के मुख्य संयोजक दामोदर दयाल शुक्ला, निर्मल तिवारी, दिनेश गुप्ता, सुरेश मालवीय, अरुणिमा, प्रज्ञा, कनिष्का, प्रीति कोठारी, गंगा गुप्ता, देवेंद्र शर्मा, शशि भट्ट, सत्यनारायण सेठिया, बालकृष्ण गुप्ता, भेरूलाल मीणा और कैलाश परमार सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि जल सेवा दल द्वारा गर्मी के मौसम में भवानीमंडी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए निरंतर निःशुल्क जल एवं शीतल पेय पदार्थों की व्यवस्था की जा रही है, जिससे प्रतिदिन हजारों यात्रियों को राहत मिल रही है।
भवानीमंडी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को तहसीलदार ने बांटी 221 लीटर मसाला छाछ, दिया सेवा का संदेश
Atulya Bharat News
-
0

Post a Comment