पिड़ावा थाना क्षेत्र के सरवर गांव में महिलाओं-बालिकाओं को आत्मरक्षा के दिए टिप्स, सिटीजन एप करवाया डाउनलोड

पिड़ावा ।  पुलिस थाना पीडावा के अंतर्गत ग्राम सरवर में पुलिस द्वारा जनजागरूकता अभियान चलाते हुए महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं से संबंधित अपराधों, बालश्रम और भिक्षावृत्ति के दुष्प्रभावों की भी जानकारी दी गई। हेड कॉन्स्टेबल शेर सिंह ने बताया कि अभियान के तहत 35 महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मरक्षा के उपायों और महिला सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी गई। साथ ही 12 अभिभावकों को बालश्रम एवं भिक्षावृत्ति से संबंधित कानूनों और सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में अवगत कराया गया।

इस दौरान आमजन को पुलिस की डिजिटल सेवाओं से जोड़ने के उद्देश्य से 10 लोगों के मोबाइल में सिटीजन एप भी डाउनलोड करवाया गया तथा उसके उपयोग की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में एएसआई शेर सिंह, महिला कांस्टेबल शारदा एवं डिंपल सहित पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं और बालिकाओं से किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करने तथा सुरक्षा संबंधी एप और हेल्पलाइन का उपयोग करने की अपील की।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post