सम्मान समारोह में राजस्थान टेक्सटाइल मिल्स के कार्यकारी अध्यक्ष रोहित अरोड़ा एवं गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष प्रीतपाल सिंह ने प्रतिभाओं को सम्मानित किया। गुरुद्वारा कमेटी के सचिव अमनदीप सिंह ने संगत को संबोधित करते हुए गुरु अर्जन देव के जीवन, आध्यात्मिक योगदान और उनकी अद्वितीय शहादत के इतिहास पर प्रकाश डाला।
हजूरी रागी भाई सतनाम सिंह एवं भाई हरकीरत सिंह के जत्थे ने गुरु अर्जन देव की शहादत को समर्पित शब्द-कीर्तन, नाम-बाणी और कथा-कीर्तन प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का समापन सरबत के भले की अरदास के साथ हुआ। इसके बाद गुरु का अटूट लंगर और ठंडी मीठी दूध की छबील का वितरण किया गया। शहीदी पर्व के अवसर पर गुरुद्वारा साहिब, नई सब्जी मंडी, स्टेशन चौराहा, नेहरू पार्क सहित नगर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर छबील सेवा आयोजित की गई। भवानीमंडी एवं आसपास के क्षेत्रों की सिक्ख, सिंधी, पंजाबी तथा गुरुनानक नाम लेवा संगत ने धार्मिक एवं सेवा कार्यों में उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।
Post a Comment