भवानीमंडी में अकीदत के साथ निकले मुहर्रम के ताजिये, अखाड़ों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

भवानीमंडी । इमाम हुसैन की शहादत की याद में मनाए जाने वाले मुहर्रम पर शुक्रवार को अकीदत और गमगीन माहौल के बीच ताजिया जुलूस निकाला गया। मातमी धुनों और "या हुसैन" की सदाओं के बीच बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जुलूस में भाग लेकर इमाम हुसैन को खिराज-ए-अकीदत पेश की। शहर के विभिन्न मोहल्लों से निकले ताजिये निर्धारित मार्गों से होते हुए कर्बला पहुंचे।

टगर चौराहा पर अखाड़ों के युवाओं ने पारंपरिक शस्त्र कला और हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन किया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। जुलूस मार्ग पर विभिन्न सामाजिक संगठनों और नागरिकों की ओर से शर्बत, हलीम और अल्पाहार की छबीले लगाई गई।

श्रद्धालुओं और राहगीरों ने भी इन छबीलों का लाभ उठाया। पूरे आयोजन के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रहे। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा, जिससे मुहर्रम का जुलूस शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post