समाजसेवी गोविंद गुप्ता के जन्मदिन पर विधायक ने मुंह मीठा करवाया, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

भवानीमंडी । नगर के समाजसेवी, अन्न क्षेत्र संस्थान के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ व्यापारी गोविंद गुप्ता का जन्मदिन बुधवार को विधायक कार्यालय में मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक कालूराम मेघवाल ने उन्हें मिठाई खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम में भवानीमंडी भाजपा मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी गोविंद गुप्ता का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया तथा उनके सामाजिक एवं सेवा कार्यों की सराहना की।

उपस्थित जनों ने उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर जनसेवा के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की। इस दौरान मंडल अध्यक्ष प्रदीप जैन, अनुराग मोदी, विष्णु शर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि गोविंद गुप्ता नगर के प्रतिष्ठित अनाज व्यापारियों में गिने जाते हैं। वे व्यापार महासंघ में मार्गदर्शक की भूमिका निभाने के साथ-साथ भारत विकास परिषद सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े हुए हैं। सामाजिक सरोकारों और सेवा कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी के कारण वे नगर में विशेष पहचान रखते हैं।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post