नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान के अंतर्गत 150 लोगों ने ली नशामुक्ति की शपथ, 121 पौधारोपण

भैंसोदामंडी ।  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत निजी हॉस्पिटल में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम थाना प्रभारी भानपुरा विनय बुंदेला के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुवा। कार्यक्रम का शुभारंभ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना द्वारा नशामुक्ति अभियान के संबंध में जारी प्रेरणादायक वीडियो संदेश के प्रसारण से किया गया। वीडियो के माध्यम से उपस्थित सभी लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया गया। इसके उपरांत थाना प्रभारी भानपुरा, भैंसोदामंडी चौकी प्रभारी धर्मेश यादव, एएसआई ओ.एस. ठाकुर तथा थाना व चौकी के अन्य पुलिस स्टाफ की उपस्थिति में लगभग 150 लोगों ने स्वयं नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लेते हुए सामूहिक शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर अस्पताल एवं नर्सिंग कॉलेज के समस्त चिकित्सक, स्टाफ, छात्र-छात्राएँ आशा कार्यकर्ता तथा क्षेत्र के नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करना था। चौकी प्रभारी धर्मेश यादव ने मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान की जानकारी  दी। इस अवसर पर जनरल सर्जन डॉ. हेमंत शर्मा, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. रेणु रॉय, जनरल मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. वकार काज़ी, रेजिडेंट मेडिकल ऑफिसर डॉ. अनिल पाटीदार, रेजिडेंट मेडिकल ऑफिसर डॉ. कमल राठौर तथा डॉ. नारायण सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post