ऑपरेशन दिव्य प्रहार 2.0: तीन तस्करों की 2.48 करोड़ की संपत्ति फ्रीजमादक पदार्थ भी जब्त

भवानीमंडी | झालावाड़ जिले में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन दिव्य प्रहार 2.0' के तहत पुलिस ने लगातार दूसरी बड़ी कार्रवाई की है। मिश्रौली और सुनेल क्षेत्रों में पुलिस अधीक्षक की विशेष एमओबी टीम ने अपराधियों की अवैध कमाई पर शिकंजा कसते हुए तीन तस्करों की करोड़ों की चल-अचल संपत्तियों को फ्रीज कर दिया है।

एसपी अमित बुडानिया ने बताया- 'ऑपरेशन दिव्य प्रहार' का उद्देश्य मादक पदार्थ तस्करी का पूरी तरह से खात्मा करना है। इस अभियान के तहत तस्करों की गिरफ्तारी के साथ-साथ उनकी काली कमाई से अर्जित संपत्तियों को भी जब्त किया जा रहा है, जिससे वे समाज में अपना प्रभाव जमाते थे।

2.48 करोड़ रुपए संपत्तियां फ्रीज

गठित टीम ने राजस्व विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग और सुनेल-मिश्रौली थानाधिकारियों के सहयोग से यह कार्रवाई की। इसमें मादक पदार्थ तस्कर नरेंद्र सिंह, दिनेश सिंह और गोपाल सिंह की कुल 2 करोड़ 48 लाख 22 हजार 306 रुपए कीमत की चल-अचल संपत्तियां फ्रीज की गई हैं।

पुलिस ने जानकारी दी कि इस अभियान के तहत अब तक 3 करोड़ 72 लाख 6 हजार 800 रुपए कीमत के मादक पदार्थ और 5 लाख 9 हजार 576 रुपए कीमत के वाहन भी जब्त किए जा चुके हैं।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post