झालावाड़ | जिला दिव्यांग संघ ने रविवार को पौधरोपण अभियान चलाया। इस दौरान संघ के सदस्यों ने छायादार और फलदार किस्म के लगभग 50 पौधे लगाए। संघ ने केवल पौधे लगाने तक ही खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि उनके संरक्षण और नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया।
जिलाध्यक्ष रामप्रकाश ने बताया कि जिला विकलांग संघ पिछले 25 साल से लगातार पौधरोपण कर रहा है। संघ का मानना है कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें सुरक्षित रखकर बड़ा वृक्ष बनाना भी उतना ही जरूरी है। इसी सोच के साथ पौधों को नियमित पानी देने और उनकी सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की जाती है।
दिव्यांग निभा रहे प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी संघ के संरक्षक रामनारायण ने कहा कि दिव्यांगजन अपनी शारीरिक चुनौतियों के बावजूद समाज और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उन्होंने इस अभियान को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल बताया और सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
इस अभियान में अब्दुल नईम, पुरुषोत्तम मीणा, बजरंग गुर्जर, बृजमोहन वैष्णव, रामदयाल गौचर, धर्मराज रेगर, शिव सिंह गुर्जर, नंदलाल सुमन, पुरीलाल भील, नासिर मोहम्मद, साँवरिया भील, महेश टेलर, अकीला बानो, चेतना नागर, लक्ष्मी खजूरिया, शबाना बेगम, प्रियंका गोचर, संगीता सुधार, रेखा भील, प्रिया खजूरिया और शीतल बाथम सहित संघ के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में समाजसेवी गोविंद सुमन और रफीक भाई ने भी भाग लिया। उन्होंने जिला विकलांग संघ की 25 वर्षों से चली आ रही पर्यावरण संरक्षण की इस मुहिम की सराहना की और ऐसे प्रयासों को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
Post a Comment