चौमहला । नगर में भाजपा मण्डल अध्यक्ष अशोक कुमार गायरी के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय पर डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती उनके चित्र पर पुष्प माला पहनाकर मनाई। उनको याद करते हुए डॉ मुखर्जी के संगठन के प्रति निष्ठा भाव और कर्त्तव्यपरायणता होने के साथ साथ सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलना एवं भारत के अभिन्न अंग कश्मीर को अपना ही अंग मानना और एक देश एक विधान एक निशान की विचारधारा रखते हुए पार्टी पद की लालसा नहीं रखी।अपने मंत्री पद से ईस्तीफ़ा देकर राष्ट्रहित सर्वोपरि मानते हुए संदिग्ध परिस्थितियों में अपने प्राणों की आहुति दे दी। ऐसी महान विभूति को को याद करते हुए उनके आदर्शों अनुसरण कर संगठन को मजबूती प्रदान करनी चाहिए। यह सब चर्चाएं जयंती उत्सव में हुई। इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
चौमहला भाजपा कार्यालय पर श्याम प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई
Atulya Bharat News
-
0

Post a Comment