कोलवी ग्राम सेवा सहकारी समिति लिमिटेड में 500 एमटी गोदाम भवन का लोकार्पण

चौमहला । सहकार से समृद्धि के पांच वर्ष पूर्ण होने पर कोलवी ग्राम सेवा सहकारी समिति लिमिटेड में विश्व की सबसे बड़ी अन्न भंडारण योजनांतर्गत निर्मित 500 MT गोदाम भवन का लोकार्पण किया गया। अमितशाह केंद्रीय गृह मंत्री एवं सहकारिता मंत्री द्वारा भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार की गरिमामय उपस्तिथि में ऑनलाइन वर्चुअल प्रसारण रहा।

विभागीय अधिकारी झालावाड़ केंद्रीय सहकारी बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक गुलाब शर्मा, कोलवी जीएसएस प्रशासक मस्तराम मीना, कोलवी जीएसएस व्यवस्थापक राहुल खमोरा, जेकेएसबी प्रबंधक अभिषेक तंवर, केवीएसएस मैनेजर सुरेश खमोरा, जेकेएसबी ऋण पर्यवेक्षक मनोज दुबे एवं ग्राम सेवा सहकारी समिति के समस्त व्यवस्थापक गण एवं केवीएसएस के कर्मचारी  सहित भाजपा मण्डल अध्यक्ष अशोक कुमार गायरी सहित भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post