पैसे के लेनदेन पर विवाद, युवक को चाकू मारा:दुकान पर चाय-नाश्त करने रूके थे, पीठ पर किया वार

भवानीमंडी थाना क्षेत्र में देर रात पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक युवक को चाकू मार दिया गया। घटना कालवा फाटक के आगे हुई, जिसमें 19 वर्षीय साजिद पुत्र वसीम गंभीर रूप से घायल हो गया।

साजिद अपने दो साथियों, शेर खान (19) और अली (19) के साथ भानपुरा से पचपहाड़ की बाबा दरगाह पर आया था। वापस लौटते समय, वे कालवा फाटक से आगे चाय-नाश्ता करने के लिए रुके। यहां दुकानदार को पैसे देने के बाद खुले पैसे वापस मांगने को लेकर उनका विवाद हो गया। इसी विवाद के दौरान कुछ अन्य लोग भी वहां आ गए। इनमें से एक अज्ञात व्यक्ति ने साजिद की पीठ पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में साजिद गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल साजिद को उसके साथियों और अन्य राहगीरों की मदद से स्थानीय चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post