चित्र- स्कूल परिसर में पौधरोपण करते नन्हे बच्चे
भिलवाड़ी । राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भिलवाड़ी में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित हुवा। कार्यक्रम व्यवसायिक शिक्षा के अंतर्गत एग्रीकल्चर व्यवसायिक शिक्षक महावीर प्रसाद शर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुआ।कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेशचंद भील, कौशल मित्र नवीन सामरिया, मनोज कुमार, व्यवसायिक शिक्षक आशीष गुप्ता सहित विद्यालय परिवार ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और बढ़-चढ़कर पौधे लगाए। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के महत्व के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति प्रेम एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा।

Post a Comment