पत्रकार राजेश जैन के घर पहुँचे मध्यप्रदेश हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन व राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त ओम जैन, पूर्व पालिकाध्यक्ष गुर्जर के फार्महाउस पर भी की चाय पे चर्चा

चित्र- भराडिया चौराहा स्थित साक्षी मोबाइल पॉइंट पर स्वागत अभिनन्दन

भवानीमंडी । मध्यप्रदेश हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त ओम जैन के भवानीमंडी आगमन पर भराड़िया चौराहे पर उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और नागरिकों ने उन्हें माल्यार्पण कर पुष्पवर्षा के साथ सम्मानित किया।

चित्र- पत्रकार राजेश जैन के निवास पर श्री जैन

स्वागत समारोह के बाद ओम जैन अपने रिश्तेदार एवं ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष तथा पत्रकार राजेश जैन के निवास पहुंचे, जहां उन्होंने आत्मीय मुलाकात की और अल्पाहार ग्रहण किया।

चित्र- पूर्व नपाध्यक्ष रामलाल गुर्जर के फ़ार्महाउस पर राज्य मंत्री जैन

इसके पश्चात पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रामलाल गुर्जर के आग्रह पर वे उनके फार्महाउस पहुंचे। यहां चाय पर क्षेत्रीय विकास सहित विभिन्न सामाजिक विषयों पर चर्चा हुई। इस दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और गणमान्य नागरिकों ने भी ओम जैन से सौजन्य भेंट कर उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया।

दौरे के दौरान गरोठ विधायक चंदर सिंह सिसोदिया भी उनके साथ मौजूद रहे। निजी प्रवास के दौरान ओम जैन ने विधायक सिसोदिया के साथ क्षेत्र की आराध्य देवी माँ दुधाखेड़ी माताजी के निर्माणाधीन मंदिर का भ्रमण कर निर्माण कार्यों की जानकारी ली और मंदिर परिसर का अवलोकन किया। जिसके बाद ओम जैन उज्जैन के लिए रवाना हो गए। उनके आगमन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा और बड़ी संख्या में लोगों ने उनसे मुलाकात कर स्वागत किया। इस दौरान उनके भाई रामलाल जैन, राजेश मुजावदिया उज्जैन, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष रामलाल गुर्जर, पूर्व सरपंच भैंसोदा श्याम गुर्जर, समाजसेवी महेंद्र गुर्जर, पीबीसी ट्रस्ट व पृथ्वी न्यूज के संचालक फूलचंद वर्मा, प्रधानाचार्य उमा शंकर शर्मा, प्रधानाचार्य रामस्वरूप सोनी, व्यापारी गिरिराज गुप्ता, पीरू खां, प्रहलाद मेघवाल, पंकज मेघवाल, पवन मेघवाल आदि मौजूद रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post