भैसोदा रेल फाटक ओवरब्रिज की अप्रोच सड़क का काम फिर शुरू, बिजली लाइन शिफ्टिंग के बाद हटी बाधा

बारिश में लोगों को हो रही थी परेशानी, लंबे इंतजार के बाद निर्माण कार्य ने पकड़ी रफ्तार

भैसोदा। भैसोदा रेल फाटक पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज की अप्रोच सड़क का कार्य बिजली लाइन और डीपी शिफ्टिंग पूरी होने के बाद दोबारा शुरू होने वाला है। विद्युत लाइन क्रॉसिंग में आ रही तकनीकी बाधा के कारण रेलवे लाइन की ओर बनने वाली अप्रोच सड़क का निर्माण बीच में ही रुक गया था, जिससे बारिश के मौसम में लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

सेतु निर्माण विभाग और विद्युत विभाग के अधिकारियों के अनुसार बिजली लाइन एवं डीपी शिफ्टिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है। इसके बाद रुका हुआ निर्माण कार्य फिर से शुरू कर दिया गया है। उम्मीद है कि अप्रोच सड़क का निर्माण जल्द पूरा होने से लोगों को बारिश के दौरान आवागमन में राहत मिलेगी। यह मुद्दा लंबे समय से क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ था। खराब रास्ते के कारण लोगों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही थी, वहीं इस मामले को लेकर राजनीति भी गरमा गई थी। विपक्ष ने आंदोलन की चेतावनी तक दे दी थी।

पूर्व सरपंच एवं भाजपा नेता ने बताया कि दोनों अप्रोच सड़कों में से एक का निर्माण कार्य जल्द पूरा होने की संभावना है, जबकि दूसरी सर्विस सड़क का कार्य भी शीघ्र शुरू कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं को देखते हुए संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर वैकल्पिक व्यवस्था भी कराई जाएगी, ताकि निर्माण अवधि के दौरान लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post