राधेश्याम मन्दिर दुकान बिक्री प्रकरण को लेकर देवस्थान विभाग मंत्री से मुलाकात

भवानीमंडी । सर्वधर्म हिंदू मंदिर रक्षा समिति के सदस्य प्रीतपाल सिंह ने राजस्थान सरकार के देवस्थान विभाग मंत्री जोराराम कुमावत से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने 'राधेश्याम मंदिर दुकान बिक्री प्रकरण' के संबंध में विस्तृत जानकारी दी और इस मामले से जुड़े सभी आवश्यक दस्तावेज मंत्री महोदय को सौंपे। मंत्री कुमावत ने इस विषय पर संज्ञान लेते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। समिति को इस मामले में त्वरित न्याय की पूरी अपेक्षा है।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post