प्रस्तुति के खत्म होने के बाद इसे खूब सराहा गया। दिलचस्प पहलू यह रहा कि सरकार और सत्ता पक्ष से जुड़े नेताओं ने भी छात्रों की ओर से व्यवस्था पर उठाए गए सवालों को सकारात्मक रूप से लिया और उनकी प्रस्तुति पर पारितोषिक देने की घोषणा की।
इन जनप्रतिनिधियों ने दिए पारितोषिक
भवानीमंडी भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रदीप जैन, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रामलाल गुर्जर सहित भाजपा के दिनेश मेहर, नगर कांग्रेस उपाध्यक्ष हसीब चौधरी, कांग्रेस के चैन सिंह सिसोदिया और पूर्व पार्षद राकेश मकवाना, अनुपम श्रीवास्तव सहित अन्य लोगों ने भी बच्चों का हौसला बढ़ाया।
एसडीएम श्रद्धा गोमे ने की राष्ट्रीय पर्व की अध्यक्षता, ली सलामी
राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता उपखंड अधिकारी आईएएस श्रद्धा गोमे ने की। वही अतिथि के रूप में भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रदीप जैन, तीनो पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश बोहरा, पिंकी गुर्जर, रामलाल गुर्जर मंचासीन रहे। प्रशासनिक अमले से पुलिस उपाधीक्षक सत्यनारायण गोदारा व थानाधिकारी प्रमोद कुमार, मुख्य नगर पालिका अधिकारी शम्भूलाल मीणा भी मंच पर दिखे।ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुवात हुई। उपखंड अधिकारी गोमे ने स्काउट गाइड व स्कूली बच्चो की मार्च पास्ट करते हुवे सलामी ली।


Post a Comment