भवानीमंडी । नगर के पचपहाड़ में पिपलाद नदी के तट स्थित प्राचीन श्री नीलकंठ महादेव शिवालय से रविवार को भगवान शिव की भव्य शाही सवारी धूमधाम से निकाली गई। डीजे, बैंड, ताशे और डमरू की गूंज के बीच निकली सवारी में नगर के सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। शाही सवारी शिवालय से रवाना होकर शीतला माता मार्ग, कुम्हार मोहल्ला, खारी कुई, तहसील मार्ग, भैसोदा दरवाजा होते हुए गणेश चौक पहुंची।
यहां श्रीराम मंदिर के यहां हरिहर मिलन हुआ। इसके बाद सवारी पुनः शिवालय पहुंची। जहां महाआरती के बाद श्रद्धालुओं को महाप्रसादी वितरित की गई। सवारी में उज्जैन की शिव अघोरी टीम ने विशेष प्रस्तुति दी। शिव-पार्वती, बड़े नंदीजी, राधा-कृष्ण की सजी-धजी बगियां, काली माता, नंदीजी के नृत्य सहित विभिन्न आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी।
शाही सवारी में डॉ. जे.के. अरोड़ा, राजेश नाहर, प्रदीप जैन, गिरीश सोमानी, सुरेश जैन, सुनीश दीक्षित सहित शिवालय मंदिर के शाही सवारी कार्यकर्ता पं. लक्ष्मीनारायण, बने सिंह गुर्जर, पुजारी दीपक जोशी, राहुल भटनागर, रवि बना, चेतन जोशी, हरिओम व्यास, रितिक लक्षकार, रितिक जैन, नीरज बाथरा, धनराज सिंह, शुभम बैरागी, कमलेश गुर्जर, स्वतंत्र पांडे सहित नगर के सैकड़ों भक्त मौजूद रहे।



Post a Comment