भवानीमंडी । गणेश चतुर्थी वाले दिन भवानीमंडी नगर पालिका चुनावो के नतीजे घोषित हुवे। कुल 40 वार्डो में बीजेपी 13 सीटो पर ही सिमट गई वही कोंग्रेस ने इसकी दोगुनी 26 वार्डो में जीत हासिल की। इस चुनाव में सबसे बड़ा फेक्टर रामलाल फेक्टर सामने आया है। स्थानीय लोगो से हुई बातचीत व चर्चाओं की माने तो लोगो ने इस बार के नगर पालिका चुनाव में दोनों ही पार्टियों को नजर नजरअंदाज कर सिर्फ पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रामलाल गुर्जर के विकास कार्यो को लेकर वोटिंग की। बता दे कि भवानीमंडी के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रामलाल गुर्जर ने चुनावी नामांकन से एक दिन पहले ही परिवार समेत बीजेपी छोड़ कर कोंग्रेस पार्टी जॉइन की और कोंग्रेस पार्टी ने उनके परिवार से 3 उम्मीदवार के रूप में उनके पुत्र राजेश गुर्जर, पुत्र वधु पिंकी गुर्जर व दीपमाला गुर्जर को चुनाव लड़वाया। परिणामो में तीनों ही सीटो पर जीत हासिल हुई। गौरतलब है कि भवानीमंडी में रामलाल गुर्जर एक बार नगर पालिकाध्यक्ष व उनकी पुत्र वधु पिंकी गुर्जर भी पालिकाध्यक्ष रह चुकी है। पूर्व में गुर्जर के कार्यकाल में किये कार्यो की भी चुनावी समय में आमजन चर्चा रही। अब आने वाली 21 सितंबर को पार्षदो के जरिये नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव होगा। झालावाड़ जिला यू तो बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का गढ़ माना जाता है। पर उनके गृहक्षेत्र में बीजेपी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। झालावाड़ जिले व झालावाड़- बारां संसदीय क्षेत्र में अधिकतर जगह कोंग्रेस को स्पष्ठ बहुमत मिला है। कई जगह निर्दलीय ने भी बाजी मारी है। जबकि बारां नगर पालिका में आम आदमी पार्टी को स्पष्ठ जनादेश मिला है। कोंग्रेस प्रत्याशियों ने वार्ड 3,4,5,6,11,12,13,14,15,16,17,21,22,23,24,25,27,28,30,31,32,33,34,35,36 व 40 में कोंग्रेस पार्षद प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। वही वार्ड 1,2,7,8,9,10,18,19,20,26,37,38 व 39 में बीजेपी पार्षद प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। वही वार्ड 29 में निर्दलीय प्रत्याशी अरबाज हुसैन ने जीत हासिल की। हालांकि यह भी कोंग्रेस समर्थित माने जा रहे है।
सांसद दुष्यंत सिंह का दौरा भी नही कर सका काम
निकाय चुनाव के दौरान सांसद दुष्यंत सिंह ने जिले में भवानीमंडी सहित कई जगह दौरा भी किया। कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियों की मीटिंग भी ली थी। पार्षद प्रत्याशियों को जीत के मंत्र भी दिए थे। पर सारे कोशिश नाकाम रही और कोंग्रेस पूर्व सीएम के गढ़ के अभेद किले को भेदने में कामयाब हुई।
प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में हमारी पूरी विधानसभा की कोंग्रेस परिवार ने पूरे जोश उत्साह के साथ चुनाव लड़ा। डग विधानसभा क्षेत्र की दोनो नगर पालिकाओं में हम नगर सरकार बनाने जा रहे है। मैं कोंग्रेस के हर उस जमीनी कार्यकर्ता को दंडवत प्रणाम करता हूँ।
चेतराज गहलोत, विधायक प्रत्याशी डग
इस बार भी भवानीमंडी की जनता ने मेरा विश्वास नही टूटने दिया। मैं मरते तक मेरी देवतुल्य जनता का आभारी रहूंगा।
रामलाल गुर्जर, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष भवानीमंडी
Post a Comment