जोधपुर मिष्ठान का संचालक बकाया राशि चुकाए बिना दुकान बंद कर भागा, व्यापार संघ ने थाने में दिया आवेदन

भवानीमंडी । भवानीमंडी में जोधपुर मिष्ठान एवं नमकीन दुकान संचालक पर व्यापारियों की उधारी राशि का भुगतान किए बिना दुकान बंद कर कस्बे से भाग गया। इसको लेकर कई व्यापारीयो एकजुट होकर थाना भवानीमंडी पहुंचे में थाना अधिकारी प्रमोद कुमार को व्यापार संघ अध्यक्ष गिरीश सोमानी के नेतृत्व में एक शिकायती आवेदन दिया है। आवेदन के अनुसार, जोधपुर मिठाई मिष्ठान भंडार के संचालक जालम सिंह राजपुरोहित द्वारा पिछले कुछ वर्षों में विभिन्न व्यापारियों से उधारी पर किराना सामान, तेल, शक्कर, मैदा सहित अन्य आवश्यक सामग्री खरीदी गई थी। व्यापारियों का कहना है कि इन सामानों की राशि लंबे समय से बकाया है।

तकाजा करने पर टाल-मटोल का आरोप

शिकायत में व्यापारियों ने आरोप लगाया कि बकाया राशि के भुगतान के लिए कई बार तकाजा किया गया, लेकिन लगातार टाल-मटोल की जाती रही। इसके बाद 4 सितंबर 2026 से दुकान बंद कर दी गई। व्यापारियों का आरोप है कि दुकान बंद करने के बाद संचालक अपना सामान समेटकर बिना पूर्व सूचना के भवानीमंडी से चला गया। शिकायत के अनुसार, वर्तमान में उसका मोबाइल नंबर भी बंद आ रहा है, जिससे व्यापारियों का उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है।

धोखाधड़ी की आशंका जताई

व्यापारियों ने अपनी शिकायत में कहा कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए उन्हें आर्थिक धोखाधड़ी अथवा विश्वासघात की आशंका है। उन्होंने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लाने की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच करने को कहा है।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post