भवानीमंडी । समीपवर्ती मध्यप्रदेश के भैंसोदामंडी के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजस्थान के भवानीमंडी में कांग्रेस का नगर पालिका बोर्ड बनने पर खुशी जताते हुए नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष पिंकी गुर्जर और उपाध्यक्ष विनय आस्तोलिया का भव्य स्वागत किया। भवानी ट्रांसपोर्ट पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पहले शहीद भगत सिंह की 119वीं जयंती मनाई। इसके बाद भैंसोदा कांग्रेस की ओर से नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष और उपाध्यक्ष को महापुष्पहार पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रामलाल गुर्जर, डग विधानसभा प्रत्याशी चेतराज गहलोत, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रोड सिंह परमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। स्वागत करने वालों में रामेश्वर मेड़तवाल, बालमुकुंद पाटीदार, पप्पू मीणा पार्षद प्रतिनिधि, गोवर्धन सिसोदिया, तेजमल गुर्जर, पवन पाटीदार मंडलम अध्यक्ष, कृष्ण कुमार भुवइया पार्षद प्रतिनिधि, अनिल पाटीदार, आकर्ष जैन, मयंक मीणा, दिलीप और राहुल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भैंसोदा कांग्रेस ने भवानीमंडी में कांग्रेस बोर्ड बनने पर जताई खुशी, नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष पिंकी गुर्जर और उपाध्यक्ष विनय आस्तोलिया का महापुष्पहार से किया स्वागत
Atulya Bharat News
-
0

Post a Comment