झालावाड़: असनावर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 52 पर अकतासा में ढाबे के सामने आमने- सामने की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक घायल है। असनावर थानाधिकारी मोहनचंद ने बताया कि असनावर निवासी जय प्रकाश चौधरी व जुनाखेड़ा निवासी नीलेश खाती व बलराम उर्फ बलवंत गुर्जर तीनों ही झालावाड़ से असनावर आ रहे थे, इसी बीच बीती रात करीब 10 बजे सामने से आ रहे कंटेनर ने ढाबे के सामने ही उनकी कार को टक्कर मार दी। इससे तीनों घायल हो गए। असनावर अस्पताल लाने पर डॉक्टर ने दो को मृत घोषित कर दिया, जबकि बलराम उर्फ बलवंत का कोटा में इलाज चल रहा है। असनावर पुलिस ने बीते गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया था। इस मामले में कंटेनर को डिटेन कर परिजनों की ओर से रिपोर्ट ली गई है
सड़क दुर्घटना में 2 की मौत, एक घायल
Atulya Bharat News
-
0
Post a Comment