भवानीमंडी: ग्रीन एंड सीड्स मर्चेंट एसोसिएशन ने राज्य सरकार द्वारा लगाये गए मण्डी टैक्स व कृषक शुल्क को हटाने की मांग को लेकर भवानीमंडी कृषि मंडी सेकेटरी को ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन के अध्यक्ष सुदीप सालेचा ने बताया कि राजस्थान खाद्य पदार्थ व्यापार संघ की साधारण आमसभा बीती 25 फरवरी को संघ के चेयरमेन बाबूलाल गुप्ता की अध्यक्षता में राजधानी मण्डी, जयपुर में सम्पन्न हुई, जिसमें प्रदेशभर से 247 मण्डियों के व्यापारी, तेल मिल, दाल मिल, आटा मिल व मसाला उद्योगों के व्यापारी एवं इनके प्रतिनिधियों सहित करीब एक हजार लोग मीटिंग में शामिल हुए।
सभी ने एक स्वर में संघ की तीन मुख्य मांगों सहित, जिसमें कृषक कल्याण फीस समाप्त नहीं करने, बाहर से आयात होने वाले कृषि जिन्सों पर मण्डी टैक्स व कृषक कल्याण फीस समाप्त नहीं करने, मोटे अनाज श्रीअन्न पर आड़त 2.25 प्रतिशत नहीं करने एवं अन्य मांगे प्रतिवेदन के अनुसार का समाधान राज्य सरकार द्वारा नहीं करने पर भारी रोष व्याप्त किया गया और जब तक राज्य सरकार द्वारा इन सभी मांगों का समाधान नहीं किया जाये तो बंद को आगे बढाने पर सभी की राय रही। इसके बाद साधारण आमसभा की मिटिंग में सभी की सर्वसम्मति उपरान्त यह निर्णय लिया गया कि प्रदेश की 247 मण्डियों, तेल मीलों, दाव मीलों, आटा मीलों व मसाला उद्योगों का 23 फरवरी से 26 फरवरी तक चार दिवसी बंद को 2 मार्च तक बढ़ाया जाता है।

Post a Comment