झालवाड़: रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई, वही दो अन्य गंभीर रूप से घायल है। गुराड़िया निवासी राकेश भील, अशोक भील व रामेश्वर भील ट्रेन की चपेट में आने से घायल हो गए। जिन्हें कोतवाली थाना पुलिस ने 108 की मदद से एसआरजी हॉस्पिटल भर्ती करवाया। तीनों युवक सुनेल थाना क्षेत्र के बताए जा रहे है। जिसमें रामेश्वर भील की मौत हो गई और राकेश भील को कोटा रेफर किया गया है।
सारे मामले की जीआरपी पुलिस गहनता से जांच कर रही है। परिजनों नें बताया की तीनो कोटा स्टोन माइंस में काम करते थे। कल घर से साथ निकले थे और आज सवेरे पुलिस के माध्यम से घटना का उन्हें पता चला मृतक रामेश्वर भील का पोस्टमार्टम कर शव परिजन को सुपुर्द कर दिया।


Post a Comment