जयपुर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया पैसेंजर्स का हंगामा:तीन बार यात्रियों को फ्लाइट में बैठाकर उतारा

जयपुर से बेंगलुरु जाने वाली एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में शुक्रवार को तकनीकी खराबी आ गई। तीन बार पैसेंजर्स को फ्लाइट में बैठाया, लेकिन प्लेन उड़ान नहीं भर सका।

आखिरकार फ्लाइट को कैंसिल कर दिया गया। इससे नाराज पैसेंजर्स ने हंगामा कर दिया। दरअसल, एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX - 2749 को शुक्रवार सुबह 11:30 बजे पर जयपुर एयरपोर्ट से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरनी थी।

हालांकि इंजन में तकनीकी खराबी का हवाला देकर कंपनी अधिकारियों ने फ्लाइट को निर्धारित समय पर उड़ान नहीं भरने दी।

इसके बाद दोपहर 3 बजे और फिर शाम 5 बजे टेकऑफ की घोषणा कर पैसेंजर को फ्लाइट में बैठाया, लेकिन प्लेन का एसी तक नहीं चलाया गया।

शाम 5 से 6:30 बजे तक पैसेंजर गर्मी में ही परेशान होते रहे। तीसरी बार भी फ्लाइट उड़ान नहीं भर पाई तो पैसेंजर्स ने हंगामा कर दिया। एयरलाइन स्टाफ ने इंजन में खराबी का हवाला देकर फ्लाइट रद्द कर दिया।

लॉबी में इकट्‌ठे हुए 200 पैसेंजर्स फ्लाइट के रद्द करते ही 200 पैसेंजर एयरपोर्ट के लॉबी एरिया में इकट्ठा हो गए। पैसेंजर्स ने कंपनी अधिकारियों से वैकल्पिक फ्लाइट और रिफंड की डिमांड की। कंपनी अधिकारियों ने रिफंड देने से इनकार कर दिया। पैसेंजर्स के बढ़ते हंगामे को देख एयरलाइन कंपनी ने अगले एक सप्ताह में ऑनलाइन भुगतान का वादा किया।

पैसेंजर्स बोले- एयरलाइन का व्यवहार गलत था जयपुर से बेंगलुरु जाने वाले सिद्धांत ने बताया- एअर इंडिया एक्सप्रेस ने पैसेंजर्स के साथ जमकर तानाशाही की है। हम सुबह 10 बजे जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंच गए थे, लेकिन शाम 6:30 बजे तक फ्लाइट बेंगलुरु के लिए टेकऑफ नहीं कर पाई।

उन्होंने बताया कि इस दौरान तीन बार एयरलाइन स्टाफ ने टेकऑफ का टाइम दिया। इस दौरान न तो हमें कुछ खाने के लिए दिया गया न ही हमारी परेशानी का कोई समाधान निकाला गया।

आखिर में इंजन में खराबी की बात कहकर फ्लाइट को ही रद्द कर दिया। इसके बाद जब हमने वैकल्पिक फ्लाइट या रिफंड मांगा तो भी एयरलाइन कंपनी आनाकानी करने लगी।

कुणाल पाराशर ने बताया कि एअर इंडिया एक्सप्रेस ने आज 200 से ज्यादा पैसेंजर को परेशान किया है। सरकार को एयरलाइन कंपनी की इस लापरवाही पर सख्त कदम उठाना चाहिए। ताकि भविष्य में इस तरह की कोई लापरवाही न हो।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post