लेपर्ड के मूवमेंट से डर में लोग:महिला ने खाली प्लॉट में देखा था, RAC के जवान और फॉरेस्ट टीमों ने किया सर्च

कोटा में लेपर्ड के मूवमेंट से दहशत बनी हुई है। शुक्रवार देर रात चित्रगुप्त कॉलोनी में पैंथर का मूवमेंट होने पर आरएसी के जवान और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कॉलोनी में खाली एक बाड़े के अंदर सर्च किया गया लेकिन कुछ नहीं मिला।

आरएसी के डिप्टी कमांडेंट जोगेंद्र सिंह भाटी ने बताया- चित्रगुप्त कॉलोनी में रहने वाली महिला को एक खाली प्लॉट में लेपर्ड नजर आया था। पिछले 4 दिन से वन विभाग और आरएसी के जवान इलाके में लेपर्ड को ढूंढने में जुटे। वन विभाग को लेपर्ड के पगमार्क भी मिले थे। इसके बाद लोगों को सतर्क रहने को कहा गया था। फॉरेस्ट विभाग ने आरएसी के अंदर अलग-अलग जगह कैमरे भी लगाए है।

इलाके के वार्ड पार्षद अनुराग गौतम ने बताया- कल एक कुत्ता मर गया था। कॉलोनी के लोगों को शक हुआ कि इसे लेपर्ड ने मारा है। आरएसी की टीम ने कॉलोनी में सर्चिंग अभियान भी चलाया था लेकिन उन्हें लेपर्ड या उसके पगमार्क जैसा कुछ नहीं मिला है।

कल एसडीआरएफ के जवान ने बनाया था वीडियो

कल भी एक वीडियो सामने आया था जो की एसडीआरएफ के ग्राउंड का था। वीडियो में जंगली जीव इलाके में घूमता हुआ दिखाई दिया है। फॉरेस्ट विभाग ने इसे जंगली कैट बताया है। हालांकि विभाग की टीम अभी भी सर्च अभियान चलाए हुए है।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post