भवानीमंडी भाजपा ग्रामीण मण्डल ने मनाया सांसद दुष्यंत का जन्मदिन, लंबी उम्र की कामना की

भवानीमंडी: भाजपा भवानीमण्डी ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष करण सिंह आंजना के नेतृत्व में झालावाड़ बारां से क्षेत्रीय सांसद दुष्यंत सिंह का जन्मदिन मनाया गया। इस खास मौके पर नया खोद स्थित श्री राधा गौशाला में गायों की पूजा अर्चना कर चारा व गुड़ खिलाकर गौ माता की आरती की। वही मंदिर में पूजा-अर्चना कर सांसद दुष्यंत सिंह की लंबी उम्र की कामना की गई। इस दौरान भवानीमंडी ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे हैं। वहीं, भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष करण सिंह आंजना ने पूरे भवानीमंडी ग्रामीण मंडल की तरफ से सांसद को बधाई शुभकामनाएं दी।
उनके लंबी दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। मंडल अध्यक्ष करण सिंह ने बताया कि क्षेत्र के चहुमुखी विकास में सांसद दुष्यंत सिंह का काफी सहयोग रहा है। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा मंडल के ग्रामीण कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post