कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. प्रियंका सैनी, सीमा मारोठिया, एडवोकेट रेखा सैनी, सोसाइटी अध्यक्ष डीडी सैनी एवं डॉ. दुर्गा शंकर सैनी द्वारा माता सावित्रीबाई फुले के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पण के साथ किया गया। इस अवसर पर सभी अतिथियों का पारंपरिक रूप से फूलमालाएं पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर एवं साफा बांधकर स्वागत किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए अतिथियों ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने और महात्मा ज्योतिबा फुले एवं माता सावित्रीबाई फुले के विचारों व पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने शिक्षा, समानता और सामाजिक चेतना को समाज की प्रगति का आधार बताया। कार्यक्रम में डॉ. टिकम चंद सैनी, एडवोकेट लोकेश सैनी, एडवोकेट रामरतन सैनी, एडवोकेट मंगल सैनी, अनिल सैनी, नंद किशोर सैनी, मुकेश कुमार माली, दुर्गेश अजमेरा सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।
कोटा: श्री महात्मा ज्योतिबा फुले वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में रविवार को माता सावित्रीबाई फुले जयंती एवं नववर्ष स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। चंद्रसल रोड स्थित काला तालाब के पास एक रिसॉर्ट में आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षा, खेल एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले माली समाज के 32 प्रतिभावान बच्चों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान आयोजित रक्तदान शिविर में समाज की सराहनीय भागीदारी देखने को मिली, जहां 75 समाजबंधुओं ने रक्तदान कर मानवता का संदेश दिया। रक्तदान करने वाले सभी दाताओं को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Post a Comment