सुथार समाज ने विश्वकर्मा जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

झालावाड़: जिले में सुथार समाज द्वारा भगवान विश्वकर्मा जयंती को सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर समाजजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। ज्ञापन सौंपने का नेतृत्व जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार सुथार ने किया।

जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार सुथार ने बताया कि भगवान विश्वकर्मा केवल सुथार समाज ही नहीं, बल्कि समस्त कारीगर, श्रमिक एवं तकनीकी वर्ग के आराध्य देव हैं। उनकी जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाना समाज की वर्षों पुरानी न्यायोचित मांग है। इससे कारीगर वर्ग को सम्मान मिलेगा और उनकी धार्मिक व सांस्कृतिक भावनाओं का आदर होगा।

ज्ञापन में राज्य सरकार से आग्रह किया गया कि विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर सरकारी एवं गैर-सरकारी कार्यालयों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाए, ताकि समाजजन श्रद्धा और उत्साह के साथ पर्व मना सकें। इस दौरान समाज के राष्ट्रीय प्रधान शंभुदयाल, विश्वकर्मा मंदिर रटलाई समिति अध्यक्ष बालमुकुंद, रामकुंड मंदिर अध्यक्ष दिनेश, प्रमोद, प्रकाश सेवदा, गोपाल, गोविंद प्रसाद, राजेश, गोलू, गोविंद, कैलाश, पुरण, जगदीश, राम, रतन, रामकुमार सहित कई वरिष्ठजन एवं युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में राज्य सरकार से सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की। जिला प्रशासन की ओर से ज्ञापन को संबंधित स्तर तक भेजने का आश्वासन दिया गया।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post