भवानीमंडी: ग्राम पंचायत सूलिया के गंगपुरा गांव में बुधवार को श्रीमद् भागवत कथा का विधिवत शुभारंभ हुआ। कथा का समापन 7 जनवरी 2026 को होगा। शुभारंभ अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामवासी पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। कलश यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होकर कथा स्थल तक पहुंची।
इस अवसर पर सूलिया के सरपंच बहादुर सिंह लौर ने नव-निर्मित सामुदायिक भवन केंद्र का उद्घाटन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सामुदायिक भवन गांव के सामाजिक व सांस्कृतिक आयोजनों का केंद्र बनेगा। कार्यक्रम में विजय कुमार, गोपाल गुप्ता, ईश्वरचंद, अविनाश, विनोद सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे। कथा आयोजन को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

Post a Comment