भवानीमंडी: नगर के खोती क्षेत्र स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर ने मंदिर समिति की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से जगदीश मीणा को पुनः अध्यक्ष चुना गया।
नवगठित कार्यकारिणी में महासचिव पद पर छोटूलाल मीणा, कोषाध्यक्ष गौरव निगम, उप कोषाध्यक्ष लोकेंद्र सिंह तथा मीडिया प्रभारी के रूप में मोहित सैनी को जिम्मेदारी सौंपी गई। मीणा ने बताया कि शेष कार्यकारिणी का विस्तार शीघ्र किया जाएगा। बैठक में मंदिर के विकास, व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण एवं आगामी धार्मिक आयोजनों को लेकर चर्चा की गई। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

Post a Comment