सम्भागीय अधिवेशन में भवानीमंडी रायल ग्रुप सम्मानित

भवानीमंडी: अंतरार्ष्ट्रीय लाइंस क्लब के सम्भागीय अधिवेशन में स्थानीय लायंस क्लब भवानीमंडी रायल ग्रुप को जीव दया के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। अधिवेशन का आयोजन कोटा स्थित Allen Satyarth Campus में हुआ, जिसमें रिजन के सभी क्लबों ने भाग लेकर अपने-अपने सामाजिक कार्यों का बैनर प्रजेंटेशन किया।


क्लब सचिव लायन नरेंद्र जैन ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुंबई से पधारी भावना शाह एवं कुलभूषण मित्तल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रिजनल चेयरपर्सन सुषमा ने की। अधिवेशन के दौरान विभिन्न क्लबों द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की समीक्षा की गई। जीव दया, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा एवं सेवा गतिविधियों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले क्लबों और पदाधिकारियों को मंच से सम्मानित किया गया।

इसी क्रम में लायंस क्लब भवानीमंडी को जीव दया के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मान प्राप्त हुआ। मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में सेवा कार्यों को और अधिक व्यापक रूप देने का आह्वान किया तथा क्लबों को समाजहित में निरंतर सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया। अधिवेशन में भवानीमंडी से क्लब अध्यक्ष एमजेएफ कालूलाल सालेचा, सचिव लायन नरेंद्र जैन एवं लायन अख्तर अली ने भाग लिया। सम्मान मिलने पर सदस्यों ने इसे पूरे क्लब परिवार की सामूहिक मेहनत का परिणाम बताया।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post