अग्रवाल धर्मशाला में सजा खाटू श्याम दरबार, फागोत्सव में झूमे समाजजन

भवानीमंडी: होली पर्व के उपलक्ष्य में अग्रवाल समाज द्वारा स्थानीय अग्रवाल धर्मशाला में फागोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भगवान खाटू श्याम का आकर्षक दरबार सजाया गया तथा भजन-कीर्तन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। समाज अध्यक्ष राजकुमार बागड़िया ने बताया कि विधिविधान से बाबा श्याम की ज्योत प्रज्वलित कर आरती उतारी गई।

इसके बाद राधा-कृष्ण भजनों पर महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भाव-विभोर होकर झूम उठे। भक्ति गीतों के साथ रंग-गुलाल लगाकर समाजजनों ने फागोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम में राजकुमार बागड़िया, दिनेश, राजेश गर्ग, मयंक अग्रवाल, सौरभ बंसल, मंजू बंसल, कीर्ति गर्ग, सोनिया गर्ग, मीना बगड़िया, सोनाली गर्ग सहित समाज के कई सदस्य उपस्थित रहे। सामूहिक उत्सव ने समाज में आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का संदेश दिया।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post