जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे घर के अंदर प्रवेश नहीं कर सके। इसी दौरान घर में मौजूद कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य जाग गए। आहट मिलते ही सभी बदमाश मौके से फरार हो गए।
24 फरवरी को हुई थी बाइक चोरी
ग्रामीण मंगल सिंह ने बताया कि इसी घर में 24 फरवरी को भी बाइक चोरी की घटना हुई थी। चोरी के तीन दिन बाद बाइक सुकेत से आगे फोरलेन सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली थी, जिसके कई पुर्जे बदले हुए थे। उस समय भी सीसीटीवी फुटेज में चोर घर में घुसते हुए दिखाई दिए थे।
गांव में दहशत का माहौल
ग्रामीणों का मानना है कि इस बार दिखाई दिए बदमाश वही हो सकते हैं जो पहले बाइक चोरी की घटना में शामिल थे। लगातार हो रही इन घटनाओं से अतरालिया गांव में दहशत का माहौल है।
ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से रात में गश्त बढ़ाने, गांवों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
Post a Comment