भवानीमंडी | नगर के राधेश्याम मंदिर ट्रस्ट में हर दिन नया मोड़ सामने आ रहा है। ट्रस्ट उपाध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता, सचिव द्वारकादास पोरवाल व ट्रस्टी गोविंद गुप्ता, बालकिशन गुप्ता ने एक के बाद एक इस्तीफा देकर अब से उन्हें ट्रस्टी नही मानने की मांग की है। इसकी सूचना इन्होंने मन्दिर ट्रस्ट व देवस्थान विभाग कोटा को भेजी है। ट्रस्ट के सचिव द्वारकादास पोरवाल ने लंबे समय से चल रहे घटनाक्रम से आहत होना इस्तीफे की वजह बताया। जबकि गोविंद गुप्ता ने कहा कि मुझे बीती 21 जून शाम से ही ट्रस्ट का सदस्य न माना जाए। हालांकि इससे पहले ट्रस्ट द्वारा जारी एक लेटरहेड में अध्यक्ष कृष्ण कुमार राठी के साथ मन्दिर के कार्यो को सुचारू रूप से करने हेतु प्रतिबद्ध होने की बात लिखी गई थी और अध्यक्ष केके राठी को पद से मुक्त करने वाले पत्र से असहमति जताई थी। जारी मन्दिर ट्रस्ट के लेटर हेड पर ट्रस्ट सचिव द्वारकादास पोरवाल, उपाध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता, सदस्य बालकिशन गुप्ता के हस्ताक्षर है। वही इससे पहले जारी एक पत्र में ट्रस्ट अध्यक्ष को पद से मुक्त करने का लिखा था। वही लगातार लंबे समय से सड़क पर रैली निकालने से लेकर इंटरनेट मीडिया तक ट्रस्ट अध्यक्ष केके राठी के इस्तीफे की मांग उठाई जा रही है। इसी बीच चार ट्रस्टियों के इस्तीफे होने के बाद लोगो में ट्रस्ट अध्यक्ष को लेकर भारी जन आक्रोश है। बात दे कि महीनेभर पहले ट्रस्ट की रेलवे स्टेशन मार्ग स्थित बेशकीमती दुकान को ओनेपोने दामो व गुपचुप तरीके से बेचने के आरोपो के बाद विवाद उपजा था। मन्दिर ट्रस्ट में कुल 9 सदस्यों में से 4 ट्रस्ट छोड़ चुके है वही एक सदस्य दामोदर कचोलिया शुरू से मन्दिर ट्रस्ट के फैसले के विरोध में थे।
राधेश्याम मंदिर ट्रस्ट सचिव, उपाध्यक्ष व दो ट्रस्टीयो ने दिया इस्तीफा, लोग कर रहे अध्यक्ष के इस्तीफे की मांग
Atulya Bharat News
-
0
Post a Comment