कार्रवाई के दौरान दो आरोपी भी गिरफ्तार हुए हैं। रैकेट से जुड़े अन्य संदिग्धों को भी पुलिस निगरानी में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस का लक्ष्य इस पूरे नेटवर्क और इसकी सप्लाई चेन का खुलासा करना है।
खेत पर बन रहा था सिंथेटिक ड्रग्स पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नई आबादी थाना क्षेत्र के एक सुनसान इलाके में खेत के बीच बने मकान में बड़े पैमाने पर सिंथेटिक ड्रग्स का निर्माण किया जा रहा है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश दी।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी बाहर से कच्चा माल खेत पर लाते थे। तैयार माल को जिले सहित अन्य क्षेत्रों में भी सप्लाई किया जाता था। कार्रवाई में नई आबादी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह राठौर, उप निरीक्षक विनय बुंदेला, उप निरीक्षक विकास गहलोत और शामगढ़ थाना प्रभारी कपिल सौराष्ट्रीय सहित पुलिस टीम की भूमिका रही।
जांच के बाद तय होगी आरोपियों की भूमिका एसपी विनोद कुमार मीना ने बताया, फिलहाल मौके पर पुलिस की कार्रवाई जारी है और जल्द ही पूरे मामले का विस्तृत खुलासा किया जाएगा। जांच पूरी होने के बाद ही बरामद मादक पदार्थ की वास्तविक मात्रा के साथ-साथ गिरफ्तार आरोपियों और अन्य संदिग्धों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी।
Post a Comment