इस विशेष अवसर पर गुर्जर ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण को बचाना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने जोर देते हुए कहा, हमें प्रकृति और पर्यावरण के संतुलन को बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने होंगे। इसके साथ ही उन्होंने एक महत्वपूर्ण संदेश देते हुए कहा कि हमारा कर्तव्य केवल पौधा लगाने तक ही सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उन पौधों की उचित देखभाल और सुरक्षा करना भी बेहद जरूरी है। ताकि वे बड़े होकर एक घने वृक्ष का रूप ले सकें।
कार्यक्रम के दौरान अतुल्य भारत न्यूज़ और पृथ्वी बचाओ चैरिटेबल ट्रस्ट इंडिया के प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने सौदान गुर्जर की इस अनूठी और प्रेरणादायक पहल की सराहना की तथा समाज के अन्य लोगों से भी अपने विशेष अवसरों पर कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

Post a Comment