पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और सांसद दुष्यंत सिंह के प्रयासों को बताया ऐतिहासिक
भवानीमंडी । दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेसवे से भवानीमंडी को जोड़ने की स्वीकृति मिलने पर भारतीय जनता पार्टी मंडल भवानीमंडी शहर के कार्यकर्ताओं ने झालावाड़ पहुंचकर सांसद दुष्यंत सिंह का भव्य स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।
कार्यकर्ताओं ने सांसद कार्यालय पहुंचकर सांसद दुष्यंत सिंह को महापुष्पहार पहनाकर अभिनंदन किया और इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कहा कि राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे सिंधिया तथा झालावाड़-बारां सांसद दुष्यंत सिंह के अथक प्रयासों से केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भवानीमंडी को दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेसवे से जोड़ने की स्वीकृति प्रदान की है। इससे क्षेत्र के विकास, उद्योग, व्यापार, पर्यटन और आवागमन को नई गति मिलेगी।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रदीप जैन, ब्रजमोहन धारीवाल, गुरुभेज सिंह छाबड़ा, ओमप्रकाश चतुर्वेदी, रामलाल गुर्जर, विनय पोरवाल, पिंकी गुर्जर, सुरेश करावन, नरेश माधवानी, रशीद भाई, दुर्गाशंकर यादव, संजय पाटनी, इन्द्रा पाल, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष आफताब चौधरी नीटू, दिनेश मेहर, दिनेश सोनी, श्वेता मेहरा, पार्षद राकेश पारेता, महेंद्र सिंह परिहार, पुरुषोत्तम योगी, राजकुमार गुप्ता, अमजद खान, विकास योगी, मिथुन वाडिया, बालमुकुंद मीणा, अनुराग मोदी, गिरधरगोपाल शर्मा, लोकेश नामदेव, संजय शर्मा, तूफान सिंह रामठी, अशोक मिरोलिया, उमेश चौहान, दयाराम गुप्ता, लोकेश चौहान, गिरधारी, सत्यनारायण सोनी, हरीश योगी, नारायण सिंह, दिनेश टेलर, असलमुद्दीन, मेहरबान सिंह, मुकेश राठौर, अनवर चौधरी, विनोद जैन, संस्कार पोरवाल, शाश्वत पोरवाल, आशीष पोरवाल, विनोद यादव, जगदीश सोनी, नंदकिशोर विश्वकर्मा, सुरेश वर्मा, श्याम वर्मा, अनवर भाई, प्रदीप सोडानी, कपिल पांचाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Post a Comment